मतदाता सूची जारी न होने पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एक तरफ राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाने की तैयारियों में जुटा है, दूसरी ओर जिले में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन नहीं हो पाया है। हालांकि जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग इस प्रक्रिया को अंतिम रूप में देने जुटे हैं।
शनिवार को भी कुल्लू जिले की अंतिम सूची जारी हो पाई है। मतदान सूची क्यों जारी नहीं हो पाई है, इसको लेकर जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इतना जरूर कहा कि इसकी प्रक्रिया चल रही है।
बता दंे शनिवार को पंचायत प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में पंचायतों का संचालन बीडीओ करेंगे। इन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया है। पंचायत सचिवों को सदस्य सचिव बनाया गया है।
ऐसे में जिले की 135 पंचायतों की कमान अब पंचायत चुनाव संपन्न होने तक इनके हाथों में रहेगी। मतदाता सूची तैयार होने के बाद भी जिन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं हुआ है।
वह दो रुपये देकर पंचायत सचिव या फिर बीडीओ कार्यालय में अपना वोट बनवा सकते हैं। शहरी निकायों में वोट बनवाने के लिए 50 रुपये देने होंगे। चुनाव का शेड्यूल जारी होने तक नए मतदाता
अपने नाम को सूची में दर्ज करवा सकते हैं। उधर, इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी कुल्लू डीआर ठाकुर ने कहार कि अभी मतदाता सूची जाररी नहीं हुई है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।