फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलचान और सोलंगनाला बने पर्यटकों के स्नो प्वाइंट

Fri, 07 Mar 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में शुक्रवार को पहुंचे पर्यटक बर्फ में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते हुए।-सं
विज्ञापन
पलचान तक शुरू हुई सामान्य वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंच रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के बाद मनाली-केलांग मार्ग एकतरफा बहाल हो गया है। बारी-बारी से अति आवश्यक स्थिति में वाहन लाहौल तक भेजे जा रहे है, लेकिन पर्यटकों को अभी और इंतजार करना होगा।
पर्यटकों को फिलहाल पलचान तक सामान्य वाहनों में जाने की अनुमति है, जबकि फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक सोलंगनाला तक भेजे जा रहे हैं। ऐसे में पलचान और सोलंगनाला पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बन गए हैं। पर्यटक बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर बाई फोर वाहनों को शुक्रवार को सोलंगनाला तक भेजा गया, जबकि सामान्य वाहन पलचान से आगे नहीं जा पाए। फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचकर सैकड़ों पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। पर्यटकों ने शीतकालीन खेलों का भी लुत्फ लिया। एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकने के साथ पर्यटकों ने ढलान में बर्फ में फिसलने का भी खूब आनंद लिया। साहसिक खेलों के शौकीन पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी और नीले आसमान तले आजाद पंछी की तरह उड़े। स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, स्नो स्कूटर आदि का भी पर्यटकों ने जमकर लुस्फ लिया। दिनभर सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार रहा। सोलंगनाला में लगभग ढाई फीट बर्फ की परत जमी है। सामान्य वाहनों में पर्यटक पलचान तक पहुंचे। यहां भी पर्यटकों ने शीतकालीन खेलों का मजा लिया। हालांकि संकरी सड़क होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी रही, लेकिन पुलिस जवानों की मौजूदगी से जाम अधिक देर तक नहीं लगा। पर्यटन कारोबारी देवी चंद ठाकुर, रोशन लाल, लुदर चंद, विवेक कुमार ने कहा कि सोलंगनाला में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पलचान से सोलंगनाला तक पर्यटक बर्फ का लुत्फ ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें