एथलेटिक मीट... 100 मीटर में रोहन कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़
भाला फेंक, ऊंची और लंबी कूद में भी प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित खेल मैदान में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का वीरवार को समापन हुआ। दूसरे दिन दौड़, भाला फेंक, ऊंची और लंबी कूद में मुकाबले देखने को मिले।
मेडल हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एडीपीओ कृष्ण लाल राणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य सोम कृष्ण, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. रामनाथ रहे। विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में रोहन कुमार चौहान पहले, शुभम ठाकुर दूसरे और दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में रोहन कुमार चौहान पहले, बुलेश कुमार दूसरे और दिव्यांग तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 10000 मीटर दौड़ में रोहित ठाकुर पहले, प्रमेश कुमार दूसरे, अमन तीसरे, 1500 मीटर में बॉबी ठाकुर पहले, रोहित ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शुभम ठाकुर ने पहला, सुजल ठाकुर ने दूसरा, जितेंद्र कुमार ने तीसरा, लंबी कूद में रोहन कुमार पहले, बुलेश कुमार दूसरे, शुभम ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में साहिल ठाकुर पहले, कैलाश दूसरे, राहुल तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की 400 मीटर रिले रेस में पलक ठाकुर, अंजली ठाकुर, दीक्षा कुमारी, अक्षिता पॉल पहले, इशा ठाकुर, इशा, मुस्कान और ललिता दूसरे, फविना, अनामिका, हेमलता और श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रा वर्ग में बेस्ट एथलीट पलक को चुना गया। छात्र वर्ग में बेस्ट एथलीट रोहन कुमार और बुलेश कुमार को चुना गया। अध्यापक वर्ग 100 मीटर दौड़ में डॉक्टर ठाकुर सेन प्रथम, अजय ठाकुर दूसरे, शैलेश आचार्य तीसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर रेस में डॉ. सोहन लाल ने पहला स्थान पाया। एथलेटिक्स के सचिव डॉक्टर ओमप्रकाश ने कहा कि 300 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
डॉ. राजेश, डॉ. सोम नेगी प्रो. सपना वर्मा, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. अनुपमा कटोच, डॉ. मोनिका, डॉ. हेमराज, डॉ. ज्योति चरण, प्रो. निश्चल शर्मा, डॉ. हीरामणि, डॉ. ठाकुरसेन, डॉ. मही योगेश, प्रो. सपना वर्मा आदि मौजूद रहे।