फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता वासुकी के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 18 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पाथला शौयरी मेले में देवनृत्य करते हुए देवी-देवता। संवाद
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। जिले में सायर संक्रांति से मेलों का आयोजन शुरू हो गया है। ऊझी घाटी के हल्लाण-एक गांव में भी देवता वासुकी नाग के सम्मान में शौयरी मेला मनाया।
विज्ञापन

मेले में देव परंपराओं का देव विधि-विधान से निर्वहन किया गया। हल्लाण-एक गांव स्थित मंदिर में पूरा दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आराध्य देवता वासुकी नाग और माता कोटली के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। कारदार अंकित नेगी ने कहा कि देवता वासुकी नाग का करड़ू (पालकी) साल में तीन बार ही निकलती है। करड़ू को जन्माष्टमी, फागली और सायर संक्रांति के दिन ही निकाला जाता है। इस बार भी परंपरा का निर्वहन देव नियमों और विधि-विधान से किया जा रहा है। मेले में देवता वासुकी नाग के अलावा सोयल क्षेत्र की माता कोटली और प्रीणी के देवता फाहे नाग भी लाव-लश्कर के साथ मेले की परंपरा में शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें