फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल सदन में 25 नवंबर को होगी पहाड़ी सांझ : दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम संस्था की बैठक शुक्रवार को सूत्रधार भवन के कार्यालय में हुई। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई बैठक कर आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रम पहाड़ी सांझ की तैयारियों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम 25 नवंबर को अटल सदन कुल्लू में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य हिमाचल की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को मंच देना है। कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के साथ प्रदेश के अन्य कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध हिमाचली लोक गायक पीयूष राज की विशेष प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक उपसमिति का गठन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम पहाड़ी सांझ अटल सदन के सभागार में सायं 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा। इसमें कलाकार प्रो. दीपक गौतम, धर्मेंद्र शर्मा, लाल सिंह, रोजी, ट्विंकल, जीवन बुडाल, संजय पुजारी, अर्पिता ठाकुर, अनुष्का, करिश्मा व विजय अपनी प्रस्तुति देंगे। बैठक में संस्था के संरक्षक राजेंद्र सूद, उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिंद्र ठाकुर, तिलक राज चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें