फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन में 10,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे मनाली

विज्ञापन
मनाली के माल रोड में जुटे सैलानी।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मई में मनाली में अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक नहीं पहुंच पाए थे। अब जून में मनाली का पर्यटन सीजन उफान पर है। इस वीकेंड मनाली में पर्यटकों की खूब भीड़ जुटी। तीन दिनों के दौरान 10,000 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। मनाली का दिल मालरोड पर्यटकों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन

अधिकतर होटल फुल चल रहे हैं। मनाली में देर शाम तक सभी स्थलों पर पर्यटक चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह के समय रोहतांग दर्रा में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। एनजीटी के निर्देशानुसार सोमवार को भी 1,200 के लगभग पर्यटक वाहन ही रोहतांग पहुंचे। इस बार रोहतांग दर्रा में बिछी सफेद चादर सैलानियों का खासा मनोरंजन कर रही है।शाम सात बजे अटल चौक से आइबेक्स चौक तक माल रोड में तिल धरने को जगह नहीं रही।
टैक्सी यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद पोहलू ने बताया कि वाहनों की सीमित संख्या के बीच यूनियन पर्यटकों को बेहतरीन सेवाएं देने का प्रयास कर रही है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि इन दिनों पर्यटकों की संख्या में ठीक ठाक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लगभग सभी होटल फुल चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें