फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 16 को हड़ताल पर रहेंगे आउटसोर्स कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिले के सैंज में एचपीपीसीएल 100 मेगावाट में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी 16 मार्च को हड़ताल करेंगे। कर्मचारी परियोजना के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। सैंज हाइड्रो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने कहा है कि तीन सालों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर परियोजना प्रबंधन से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन मांगों को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब आउटसोर्स कर्मचारी परियोजना प्रबंधन के रवैये के चलते 16 मार्च को संपूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से परियोजना का कार्य पूर्ण तौर पर बंद रखा जाएगा। किसी भी तरह के नुकसान के लिए जिम्मेदार परियोजना प्रबंधन ही रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें