क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन मरीज, जिनकी हिप् रिपलेसमेंट सर्जरी हुई है। संवाद
मरीज की हालत ठीक, अब चल-फिर रहे हैं रायसन के रमेश
मुश्किल ऑपरेशन को कुल्लू अस्पताल में दिया गया अंजाम
रेफर मरीज का परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल में ही करवाया ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतुष्ट ने एक मरीज का सफर हिप रिप्लेसमेंट (कूल्हे का प्रतिस्थापन) किया है। मरीज की हालत अब ठीक है, अब वह चल फिर रहा है।
मरीज को आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाने के बजाय परिजनों ने उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया। हालांकि यह ऑपरेशन आसान नहीं था।
गौर रहे कि रायसन निवासी बुजुर्ग रमेश बाथरूम में नहाते समय फिसल गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। दिक्कत बढ़ने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजनों ने यहां ऑपरेशन करवाने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब चल फिर रहे हैं। मरीज के परिजनों का कहना है कि डॉ संतुष्ट के हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन के चलते उन्हें परेशानी नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में खर्च के साथ ही अन्य परेशानी भी होती है। सीएमओ डॉ. रणजीत ने कहा कि इससे पहले भी खराहल घाटी के तेजा सिंह का इसी तरह का ऑपरेशन हुआ है लेकिन यह ऑपरेशन काफी मुश्किल भरा था। इसके लिए अस्पताल के डॉ. संतुष्ट बधाई के पात्र हैं। परिजनों ने भी डॉ. संतुष्ट का आभार जताया है। डॉ. संतुष्ट का कहना है कि कुल्लू अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जा रही है जिससे मरीजाें को नेरचौक और शिमला के चक्कर न काटने पड़ें।