फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर-घर पहुंचेगी ओआरएस और जिंक की दवा

Wed, 19 Mar 2025 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बच्चों को जिंक की दवा और ओआरएस वितरित करतीं जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया और दस्त जैसी बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर ओआरएस और जिंक की दवा वितरित की जाएगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं और महिला-पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 27 मार्च तक 30,253 बच्चों तक पहुंच बनाना है।
विज्ञापन

इस अभियान को जिले के पांच स्वास्थ्य खंड जरी, नग्गर, बंजार, निरमंड और आनी के अलावा कुल्लू शहर के 11 वार्डों में चलाया जा रहा है। विभाग ने 3,086 गांवों में 26,161 परिवारों तक दवा पहुंचाने का शेड्यूल तैयार किया है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के माध्यम से बच्चों को निमोनिया और जलजनित बीमारियों से बचाने के लिए घर-घर जाकर दवा वितरण कर रहा है, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कहा कि निमोनिया फेफड़ों का गंभीर संक्रमण है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण हो सकता है। यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार, ठंड लगना, सांस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द इसके मुख्य लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य खंड गांव परिवार जनसंख्या बच्चे (0-5 वर्ष)
नग्गर 399 7,660 1,20,209 9,069
जरी 511 7,495 1,30,030 8,498
बंजार 797 4,305 75,321 5,392
आनी 845 2,592 62,336 2,940
निरमंड 523 3,099 60,110 3,168
कुल्लू शहर 11 (वार्ड) 1,010 18,112 1,186
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें