फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरू रा कुटला में पकड़ी अफीम की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने नशे की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया है। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन रविवार को हिमरी गांव के साथ पहाड़ी में गोरू रा कुटला नामक जगह पर अफीम के आठ हजार से अधिक पौधे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

लगातार दो दिन पुलिस की दबिश के बाद नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। दो दिनों में पुलिस ने यहां डेढ़ लाख से अधिक अफीम के पौधों को नष्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस की एक टीम हिमरी की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि हिमरी के साथ पहाड़ी पर भी नशे की खेती की गई है। इसके बाद पुलिस टीम जब गोरू रा कुटला नामक पहुंची तो पाया कि वन विभाग की बाड़बंदी के बाहर दो बीघा भूमि में अफीम की बिजाई की गई थी। पुलिस ने आठ खेतों में आठ हजार से अधिक पौधे बरामद किए। हालांकि अफीम अभी तैयार नहीं हुई थी। लेकिन कई पौधों में अफीम डोडे लग चुके थे। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस जिला कुल्लू की अलग-अलग जगहों में जाकर अफीम व भांग की खेती को पकड़ रही है। अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। हिमरी में पकड़ी गई अफीम की खेती के संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अफीम की बिजाई करने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। भांग और अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें