फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू अस्पताल में केवल एक शिशु रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण बच्चों के इलाज के लिए पहुंचने वाले अभिभावकों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में वर्तमान में एक ही शिशु रोग विशेषज्ञ है। इनके जिम्मे ओपीडी के साथ-साथ शिशु वार्ड और इमरजेंसी की जिम्मेदारी है। बीमार बच्चों की बढ़ती संख्या के बीच एक चिकित्सक पर काम का दबाव बढ़ गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी कुल्लू ने इस व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में एक और शिशु रोग विशेषज्ञ की जल्द नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जिले के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को उपचार के लिए यहां लेकर पहुंचते हैं। छोटे बच्चों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त शिशु रोग विशेषज्ञों का होना बेहद जरूरी है। समिति के अनुसार वर्तमान में एक ही विशेषज्ञ चिकित्सक को ओपीडी में बच्चों की जांच करने के साथ शिशु वार्ड और इमरजेंसी की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है। इससे चिकित्सक पर काम का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। वहीं ओपीडी में बच्चों को डॉक्टर को दिखाने के लिए अभिभावकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों के साथ घंटों अस्पताल में बैठना अभिभावकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें