फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 42 में 24 चालक ही पास कर पाए ट्रायल का टेस्ट

Mon, 11 Nov 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। परिवहन विभाग ने पर्यटन नगरी मनाली के तहत आने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल करवाए। मनाली में सोमवार को ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए 42 चालक पहुंचे। इनमें 24 चालक ही टेस्ट में उत्तीर्ण हो पाए हैं।
विज्ञापन

18 चालक अपने वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख पाए। ट्रायल में एलएमवी और बड़े वाहनों के लाइसेंस बनाने के लिए कुल 42 चालक पहुंचे थे।
इस संंबंध में परिवहन विभाग के एमवीआई अभिषेक शर्मा ने कहा कि सोमवार को मनाली में 42 चालकों के ट्रायल लाइसेंस के लिए लिए गए। इनमें 24 चालक लाइसेंस की औपचारिकताओं को पूरा कर पाए हैं। 18 चालकों को वाहन चलाने का बेहतर प्रशिक्षण लेने के बाद दोबारा ट्रायल देने के लिए कहा गया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें