फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रघुनाथ की रथयात्रा में 15-20 देवलू ही हो सकेंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की सुरक्षा काे लेकर पुलिस प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

देवी-देवता कारदार संघ बैठकों में कारदारों को देगा जानकारी
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए दशहरा उत्सव समिति के साथ देव समाज ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवी-देवताओं के महाकुंभ में इस बार रथयात्रा में शामिल होने वाले देवताओं के साथ अब मात्र 15-20 देवलू ही शामिल हो सकेंगे। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
ऐतिहासिक ढालपुर में कुल्लू का दशहरा भगवान रघुनाथ के सम्मान में 13 से 19 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसके लिए तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला दशहरा उत्सव समिति ने दशहरा में भाग लेने के लिए 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेज दिए हैं। कई कारदारों को पत्र पहुंच भी गए हैं। विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा में रोज एक से डेढ़ लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेते हैं जबकि दशहरा के पहले दिन रथयात्रा के दौरान यह संख्या दो लाख तक पहुंच जाती है। पहले दिन भगवान रघुनाथ की रथयात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती है और इसमें करीब 100 से अधिक देवी-देवता शिरकत करते हैं। ऐसे में रथयात्रा में किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पहले से ही अपनी तैयार को पुख्ता करने जा रही है। एक देवी-देवता के साथ कम से कम 15 से 20 लोग शामिल हों। इसके लिए पुलिस ने देव समाज से भी सहयोग करने की मांग की है। पुलिस ने जिला देवी- देवता कारदार संघ से कहा है कि इसको लेकर सभी देवी-देवताओं के कारदारों को अवगत करवाया जाए।
विज्ञापन

दशहरा में रथयात्रा के दौरान रथ मैदान में लोगों की अधिक भीड़ न हो। रथयात्रा में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के साथ 15 से 20 देवलुओं को ही अनुमति दी जाएगी। इसको लेकर देव समाज के लोगों से पुलिस की बैठकें भी होंगी। -संजीव चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू।
विज्ञापन

पुलिस चाहती है कि रथयात्रा में देवी-देवताओं के साथ मात्र 15 से 20 देवलू शामिल हों। इसको लेकर पुलिस कारदार संघ के साथ संपर्क में है। इस बार अब संघ खंड स्तर पर होने वाली बैठकों में सभी कारदारों के समक्ष मुद्दा रखा जाएगा। -दोत राम ठाकुर, अध्यक्ष जिला देवी-देवता कारदार संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें