फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में एक पेड़ मां के नाम पर रोपे 101 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्वान पर वीरवार को मनाली नगर परिषद ने इसकी शुरुआत की। नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने वन विहार में अपनी माता के नाम पर एक पाैधा लगाया।
विज्ञापन

उनके साथ नगर परिषद के पार्षदों सहित कर्मियों, महिला मंडलों और युवक मंडलों ने भी वन विभाग के वनरक्षक की देखरेख में अपनी माता के नाम पर एक-एक पौधा लगाया।
सभी ने लगभग 101 पौधे लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। चमन कपूर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मनाली वासियों से पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें