फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर के जंगलों में तैयार की एक हजार लीटर लाहन नष्ट

Thu, 12 Dec 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
नग्गर क्षेत्र में आने वाले ऊपरी जंगलों में अवैध शराब तैयार करने के ठिकानों पर दबिश के दौरान टीम
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने वालों पर विभाग ने कसा शिकंजा, ठिकानों पर दबिश
विज्ञापन

छह ड्रमों में तैयार की थी लाहन, मौके पर मौजूद नहीं था कोई भी व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य कर एवं आबकारी विभाग कुल्लू ने अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने नग्गर क्षेत्र के तहत आने वाले ऊपरी जंगलों में अवैध शराब तैयार करने के ठिकानों पर दबिश दी।
टीम ने 1000 लीटर लाहन बरामद की है। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विभाग को इस क्षेत्र में चल रहे शराब के अवैध ठिकानों की सूचना मिल रही थी। विभाग के निरीक्षण दल ने बीते मंगलवार को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान विभागीय दल ने जंगल में एक स्थान पर कुल छह ड्रमों में लगभग एक हजार लीटर लाहन बरामद की। हालांकि, मौके पर उस जगह और आसपास लाहन से संबंधित कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के आबकारी उपायुक्त मनोज डोगरा ने कहा कि विभाग की अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विभाग के निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त आबकारी जीवन वत्सी, एसटीईओ फूल चंद, एएसटीईओ पंकज राणा, राकेश कुमार और सुरेश शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इस मुहिम को अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें