फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहली सें पांचवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों को पढ़ा रही एक शिक्षक

Thu, 14 Aug 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत शिल्ही-राजगिरी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय जनाहल में एक ही शिक्षक कार्यरत है। विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा तक 30 विद्यार्थी हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण इनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। एक शिक्षकृ के सहारे ही विद्यार्थियों की शिक्षा और विद्यालय का कामकाज है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विद्यालय में साल 2022 से शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई। पिछले तीन सालों से एक ही शिक्षक विद्यालय में तैनात है। अभिभावकों गुड्डी देवी, खेमदासी, अंजलि, तारादेवी ने कहा कि शिक्षा विभाग से मांग की जा चुकी है लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं हो रही है। उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्यारी देवी ने कहा कि शिक्षा विभाग को प्रस्ताव सौंपा गया है। इसके बाद भी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य को संवारने के लिए शिक्षकों की तैनाती नहीं हो रही है। उन्होेंने शिक्षा विभाग से विद्यालय में शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय को विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा भेजा गया है। निदेशालय से मंजूरी मिलते ही रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ. सुनील दत्त, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें