फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेवन सिस्टर्स टीम ने 35–33 के अंतर से जीता फाइनल

Thu, 14 Aug 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी के मैच में दमखम दिखाती ​खिलाड़ी ।-संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता जारी है। सातवें दिन महिला वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल तीन टीमों की खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया। पहला मुकाबला कुल्लू स्टार टीम और कुल्लू गर्ल्स के बीच हुआ। इसमें कुल्लू गर्ल्स टीम ने 44-32 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं फाइनल में कुल्लू गर्ल्स टीम का मुकाबला सेवन सिस्टर्स से हुआ। इस कड़े मुकाबले में सेवन सिस्टर्स टीम ने 35–33 के मामूली अंतर से जीत कर अपना दबदबा कायम रखा और ट्राॅफी अपने नाम की। इस संबंध में शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि पिछले साल अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी में कुल्लू की टीम सेमीफाइनल स्तर तक पहुंची थी। इस बार टीम पिछले वर्ष से बेहतर है। आवश्यकता है तो लगातार अभ्यास की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रेडर हेमलता तथा सर्वश्रेष्ठ कैचर दिव्या को चुना। इस दौरान डॉ. हीरामणि, सतीश चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें