फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में करंट से युवक की मौत

Thu, 17 Dec 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक टुल्लू पंप ऑन करने गया था, लेकिन हाथ में नंगी तार पर लगने से उसे जोरदार झटका लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पारला भुंतर के बड़ाभूइन गांव में सूरजपाल मंदिर से सटे मकान में रह रहा अंकुश नामक युवक पानी को छत पर चढ़ाने के लिए निचली मंजिल में रखे टुल्लू पंप को ऑन करने गया। पहले उसने नल से पानी की पाइप को टुल्लू पंप से जोड़ा। इस प्रक्रिया में उसके हाथ पानी से गीले हो गए। फिर हाथों को साफ करने के बजाय वह गीले हाथों से टुल्लू पंप की तारों को शॉक्ट में डालने लगा। इस बीच नंगी तारों के संपर्क में आने से उसे बिजली का करंट लग गया। उसके चीखने की आवाज सुनकार परिजन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें