फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर चैन सहित वन काटु पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर तहसील के तहत आने वाली मशगां बीट में अवैध कटान मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक वन काटु को पावर चैन के साथ पकड़ा है। इसके साथ ही देवदार की कुछ लकड़ी भी बरामद की है। इसके बाद वन काटुओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी वेद राम, फॉरेस्ट गार्ड मालती देवी और सोमदेव ने नौ जुलाई को जंगल में लाइट जलती हुई देखी। टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को पेड़ काटते हुए देखा। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दो मौके से भागने में कामयाब हुए, जबकि एक वन काटु को टीम ने पकड़ लिया। हालांकि कुछ लकड़ी को वन काटु ले गए थे। कुछ लकड़ी वहीं पड़ी हुई थी। देवदार के काटे गए दोनों पेड़ों की कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक है। बाद वन खंड अधिकारी वेद राम ने तुरंत इसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी। इसके बाद वन काटुओं के खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया। उधर, वन खंड अधिकारी वेद राम ने कहा कि अंधेरे में वन काटुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभियान चलाया है। वन को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं बक्शा जाएगा। वन काटुओं की पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। इस संबंध में डीएफओ पार्वती एश्वय राज ने कहा कि जंगलों में अवैध कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें