फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लवी साड़ी से रूबरू हुए 184 देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लवी पट्टू की तर्ज पर अब साड़ी को देश-दुनिया में पहुंचाने की मुहिम रंग लाने लगी है। वॉयस ऑफ अमेरिका अंतरराष्ट्रीय चैनल की ओर से कुल्लवी साड़ी पर बनाई गई डाक्ॅयूमेंट्री को 184 देशों में प्रसारित किया गया है। 184 देश के लोगों ने कुल्लवी साड़ी की विशेषता को समझा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुल्लवी साड़ी भी आने वाले समय में मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व उपायुुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने भी कुल्लवी साड़ी को प्रमोट करने का बीड़ा उठाया था, जो लगभग अब सफल होता नजर आ रहा है। डॉक्यूमेंट्री बनने से लोगों को विभिन्न भाषाओं में कुल्लू की साड़ी और विभिन्न ऊनी उत्पादों के बारे में जानने का मौका मिला। इस प्रयास से कुल्लू के ऊनी वस्त्रों विशेष रूप से कुल्लू की साड़ी को व्यापक रूप से विपणन की सुविधा मिलेगी। बुनकरों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। भुट्टी वीवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी महाप्रबंधक रमेश ठाकुर ने कहा कि इस सराहनीय प्रयास के लिए जिला कुल्लू की पूर्व उपायुक्त ऋचा वर्मा बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें