फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क खुली तो मंडियों तक पहुंचने लगा रैला का सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी की टनल में रिसाव के कारण 13 दिन से बंद रैला-सिउंड मार्ग बहाल होने से रैला और रैला-दो पंचायत के लोगों की जिंदगी की रफ्तार फिर पटरी पर लौट आई है। सड़क खुलते ही क्षेत्र में फंसे सेब और सब्जियों को मंडियों तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। सेब का तुड़ान भी तेज हो गया है। वहीं, दुग्ध उत्पादक और दुग्ध सहकारी समितियां भी अब आसानी से दूध बाजार तक पहुंचा पा रही हैं।
विज्ञापन

मार्ग पर फिलहाल चौड़ीकरण का काम चल रहा है, लेकिन वाहनों की आवाजाही शुरू होने से बागवानों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। सड़क बंद रहने के दौरान रैला क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सेब और सब्जियां फंस गई थीं। मार्ग बहाल होने के बाद इनका परिवहन दोबारा शुरू हो गया है। इससे खराब होने के कगार पर पहुंची उपज को समय पर मंडियों तक पहुंचाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
स्थानीय लोगों बालमुकुंद, राकेश कुमार, विजेंद्र कुमार और निर्मला देवी ने बताया कि सड़क बंद होने से क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही थी। फल और सब्जियां मंडियों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। अब मार्ग बहाल होने से उन्हें राहत मिली है। उन्होंने कहा कि दूध, सेब और सब्जियों के अलावा रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही भी इसी मार्ग पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें