फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोली समाज बंजार के अध्यक्ष बने ओमदत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। कोली समाज खंड बंजार के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को पंचायत घर लारजी में हुए। चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए कोली समाज हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष एसी शलाट, जिला कुल्लू अध्यक्ष डीआर आनंद, जिला उपाध्यक्ष हेत राम तथा जिला महासचिव मेहर सिंह चौहान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। उनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में ओमदत्त मंडेड़ा को अध्यक्ष, नंदराम चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगत राम कुल्लवी को कोषाध्यक्ष, वीर सिंह जोशी को महालेखाकार, अनूप नेगी को महासचिव, बीआर गौतम को मुख्य सलाहकार, तेजा सिंह को सहसचिव और रमेश शांडचू को प्रेस सचिव चुना गया। वहीं, तारा देवी को महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें