भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के सैनिक चौक पर लंबे समय से ट्रैफिक लाइटें बंद हैं। इससे वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर के कई अन्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों की व्यवस्था नहीं होने से भी यातायात संचालन में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
व्यस्त चौक पर ट्रैफिक लाइटें खराब होने से वाहन चालकों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ता है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। वाहन चालकों में मान सिंह, देवी सिंह, पवन कुमार, अशोक, दीपक और रोहित ने बताया कि ट्रैफिक लाइटें खराब होने से रोजाना वाहन चलाते समय परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सैनिक चौक की ट्रैफिक लाइटों को जल्द दुरुस्त करवाने और अन्य प्रमुख चौराहों पर भी यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। संवाद