फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली पर नियमित निगरानी रखें अधिकारी : राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत राठौर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय विशेष सेल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन, कचरे के वैज्ञानिक निपटान और संबंधित नियमों के अनुपालन की समीक्षा की गई। एडीएम ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी स्थानीय निकायों नगर परिषदों, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों को पर्यावरण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी प्रगति रिपोर्ट और एक्शन प्लान जिला प्रशासन को सौंपना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें