फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला लोक संपर्क कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीरवार को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ ली।
विज्ञापन

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। युवाओं को नशे की लत से बचाने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल धीमान ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें