फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और विकास प्राथमिकता : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। ढालपुर में स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में वीरवार को जिले के स्थानीय शहरी निकायों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्थानीय शहरी निकायों में ठोस कचरा प्रबंधन, आपदा संबंधी तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के प्रभावी एवं सुचारु संचालन के लिए उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जाए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को सभी नगर परिषदों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छता एवं शहरी विकास से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभागों एवं स्थानीय निकायों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें