फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के कई सरकारी दफ्तर खाली

Tue, 12 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिला लाहौल से आजकल सरकारी कार्यालय खाली चल रहे हैं। हालत ऐसी है कि 80 फीसदी अधिकारी और कर्मचारी अपने सरकारी कार्यालय में नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई कार्यालय तो एक कर्मचारी और अधिकारी के हवाले चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लाहौल से अधिकारियों के बाद जो कर्मचारी छुट्टियों पर गए हुए हैं, उनमें से अधिकतर कर्मचारियों ने अपनी-अपनी छुट्टी के लिए आवेदन नहीं किया है।

 ऐसे में इन कर्मचारियों पर सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। विधायक एवं जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने लाहौल के विभिन्न विभागों से अधिकारियों तथा कर्मचारियों के छुट्टियों पर गए होने की पूरी रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में जो कर्मचारी बिना अवकाश ही अपने-अपने स्टेशनों से गायब हुए हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि लाहौल के अधिकतर विभागों के कर्मचारी रोहतांग दर्रा बंद होने पर महीनों तक गायब हो जाते हैं, लेकिन बाद में ये कर्मचारी और अधिकारी हेलीकॉप्टर से लाहौल लौटते हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल परमार का कहना है कि विभाग के फील्ड कर्मचारी मंडी तथा कुल्लू में ड्यूटी दे रहे हैं। जबकि, अन्य कर्मचारी लाहौल में ही सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग हेलीकॉप्टर रिकार्ड और कर्मचारियों की प्रेजेंट का मेल करेगा। इसमें देखा जाएगा कि कर्मचारी ने कब हेलीकॉप्टर में बुकिंग करवाई है और कब उसकी उड़ान हुई है। कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें