कुल्लू। कांग्रेस ने भी ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर कदमताल शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। कुल्लू में पुरुषोत्तम नागर को संगठन के ब्लॉक और जिला अध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके लिए पर्यवेक्षक ने कुल्लू, मनाली और बंजार में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की फीडबैक ली। कुल्लू, मनाली और बंजार में ब्लॉक कांग्रेस का कौन अध्यक्ष हो सकता है, उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से बात कर उनकी नब्ज को टटोला है। जिला अध्यक्ष के पद के लिए भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली।
कांग्रेस हाईकमान की ओर से लगाए पर्यवेक्षक ने दो दिन में कुल्लू, मनाली और बंजार के लारजी में बैठकें कीं। सोमवार को उन्हें आनी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी, मगर संगठन की बैठक को देखते हुए दिल्ली जाना पड़ा। निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कुल्लू, मनाली और बंजार में बैठक करने के बाद पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम नागर दिल्ली लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि आनी में होने वाली बैठक के लिए जल्द से अगली तिथि तय की जाएगी।