फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मशालों के साथ अश्लील गालियां...धूमधाम से मनाया दियाली पर्व

विज्ञापन
कुल्लू जिला के तीर्थन घाटी के ​शिल दियाली के दौरान मशाले  लेकर नृत्य करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। जिला कुल्लू की बंजार घाटी के तीर्थन में इन दिनों पारंपरिक दियाली पर्व को मनाया जा रहा है। बंदल गांव के बाद मंगलवार रात को घाटी के तिंदर, पेखड़ी और शरची गांव में दियाली पर्व सदियों पुरानी संस्कृति देखने को मिली। उपरोक्त गांव के लोगों ने अपने-अपने गांव में लकड़ी की 10 से 15 फीट लंबी मशालों को जलाया और नृत्य किया गया। कंधे में इन जलती मशालों को रखकर ढोल-नगाड़ों और कुल्लवी गानों के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन

इसे पहले लोगों ने गांव में मशालों के साथ परिक्रमा की और अश्लील गालियां देकर परंपरा को निर्वहन किया गया। मान्यता है कि मशालों के जलाने, अश्लील गालियां देने के गांव और क्षेत्र की बुरी आत्माएं भाग जाती हैं। माता गाड़ा दुर्गा के कारदार मुरली शर्मा, कमल, उत्तम शर्मा और उदय शर्मा ने कहा कि तीर्थन घाटी में दियाली उत्सव को सदियों से मनाया जा रहा है। इस दौरान लोग लकड़ी की लंबी-लंबी मशालों को जलाकर नृत्य करते हैं। बाद में एक जगह जलाने के बाद नाटी डालकर मनोरंजन किया जाता है। इस दौरान अश्लील गालियों के साथ दियाली गीत भी गाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें