सोलंगनाला। विश्व विख्यात सोलंग घाटी में इस बार वीकेंड के दौरान अपेक्षाकृत कम पर्यटक देखने को मिले। पिछले कुछ सप्ताह में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही थी। सोलंग घाटी के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है।
घाटी में पैराग्लाइडिंग, रोपवे और अन्य साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटकों की संख्या पहले की तुलना में कम रही। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने और मौसम में बदलाव के चलते पर्यटकों का दबाव कम हुआ है। हालांकि सोलंग घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और सुहावना मौसम अभी भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
पर्यटन व्यवसायियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भीड़ भले कम रहे, लेकिन पर्यटकों का आना-जाना जारी रहेगा, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को सहारा मिलता रहेगा। कारोबारी इंद्र, चमन ने कहा कि इस बार वीकेंड खास नहीं रहा। संवाद