फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आरडीजी बंद करने पर एनएसयूआई ने फूंका पीएम का पुतला

विज्ञापन
कुल्लू में एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की पुतला फूंकते हुए
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश को मिलने वाले आरडीजी को बंद करने के विरोध में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला फूंका। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर उर्फ टोनी एवं जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आरडीजी फंड बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी का भी कड़ा विरोध किया है। इसको लेकर उन्होंने कड़ा एतराज जताया है। इस मसले को लेकर उन्होंने बुधवार को पीएम का कुल्लू में पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरडीजी फंड बंद कर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी कर केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अगर इस तरह के फैसले वापस नहीं लिए तो एनएसयूआई सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें