फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर संवारा स्कूल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने की। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। कमरों की सफाई, परिसर की व्यवस्था सुधारने और पानी की टंकी की सफाई सहित विभिन्न कार्य किए गए। स्वयंसेवियों ने सामूहिक प्रयासों से विद्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर के दौरान सीखी गई बातों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ सदस्य बृज लाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता छबील कुमार तथा प्रवक्ता अमृता उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें