फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस से विद्यार्थी का होता है व्यक्तित्व विकास : नीलम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर आरंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से विद्यार्थी का व्यक्तित्व विकास होता है। इससे विद्यार्थी समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित होता है। यह बात पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने रविवार को कही। विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी दंपती अरुण धुपर और रेखा धुपर ने किया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छबील कुमार और अमृता ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवी समाज सेवा, पौधरोपण, स्वच्छता और अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपना सहयोग देंगे। समाज में जागरूकता लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे। स्वयंसेवियों ने विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई भी की। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें