फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार कॉलेज में मनाया एनएसएस का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में वीरवार को 57वां राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जेएनयू नई दिल्ली के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. वरयाम सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना, नृत्य, वित्तीय साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक और प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि प्रो. नेगी ने विद्यार्थियों को भाषा, संस्कृति, मानवता और सेवा भावना से जुड़े रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए 23 सितंबर तक 866 पंजीकरण करवाए गए हैं। एनएसएस के तीन स्वयंसेवकों प्रांजल नेगी, नीलसन और तनु का राज्य स्तरीय प्री-रिपब्लिक डे चयन शिविर के लिए चयन हुआ है। शिविर 29 सितंबर को सोलन में होगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ने के लिए एनएसएस इकाई सहारा परियोजना शुरू करेगी। इसके तहत सराज क्षेत्र के बुजुर्गों को सामाजिक सहयोग, संवाद और आवश्यकता आधारित सहायता उपलब्ध करवाने में स्वयंसेवक भागीदारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें