फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर स्कूल में एनएसएस शिविर का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य कश्मीर चंद शर्मा ने 16 से 22 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजसेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिविर के शुभारंभ पर स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार और महिला कार्यक्रम अधिकारी भीमा देवी ने बताया कि शिविर के दौरान आगामी सात दिनों तक प्रभात फेरी, प्रोजेक्ट वर्क, अकादमिक सत्र और सामुदायिक सहभागिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों में सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग और सेवा भावना को विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें