फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनआरजे दिलीप ने शलीण को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 स्पर्धा में पनगां ने करजां को दी मात
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिलास्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच जेसीसी पनगां और जेजेआर करजां के बीच खेला गया। जेसीसी पनगां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम के लिए विनोद ने 37 गेंद में 50 रन बनाए। जेजेआर करजां की टीम 19.2 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

टीम के लिए मनीष ने 23 बाल में 38, धीरज ने 27 में 26 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच एनआरजे दिलीप और शलीण इलेवन के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शलीण इलेवन 18 ओवर में 82 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। एनआरजे दिलीप के लिए शुभम और अर्पित ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एनआरजे दिलीप ने मैच नौ विकेट से अपने नाम किया। टीम के लिए रवि ने 18 गेंद में 27, अभिषेक ने दस में 15 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें