फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिशु रोग विशेषज्ञ मिलने से अब ढीली नहीं होगी जेब

Sat, 26 Apr 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले लगती थी कुल्लू की दौड़, चार से पांच हजार रुपये आता था खर्च
विज्ञापन

शिशु रोग विशेषज्ञ मिलने से उदयपुर अस्पताल में ही मिल रही है सुविधा
दिनेश जस्पा

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लोगों को आरएच केलांग में शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती से बड़ी राहत मिली है। अब बच्चों की छोटी सी बीमारी के इलाज और जांच के लिए घाटी से बाहर की दौड़ लगाने से राहत मिली है।
घाटी से बाहर मरीज को ले जाने में चार से पांच हजार रुपये तक खर्च भी बच जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. अजय वेद की तैनाती से बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। पहले शिशु विशेषज्ञ न होने से अभिभावकों को बच्चों की छोटी सी बीमारी और चेकअप के लिए लाहौल से बाहर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन


अब यहां शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए घाटी के बुद्धिजीवी लोग सरकार का आभार भी जता रहे हैं। घाटी के लोगों में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरकार केलांग अस्पताल में हड्डी रोग, एमडी सहित महिला रोग विशेषज्ञ रोग की तैनाती कर लोगों को सरकार बड़ी राहत देगी।



लाहौल घाटी के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का लाभ मिलने पर लोगों में स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ होने की उम्मीद जग गई है। घाटी के लोगों ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि केलांग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी जल्द शुरू की जाए। लाहौल निवासी रमेश लाल, सुरेश कुमार और मदन ने कहा कि केलांग अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती से जहां लोगों को अपने बच्चों के इलाज को लेकर बड़ी राहत मिली है। उधर, सीएमओ केलांग डाॅ. रोशन लाल का कहना है कि रिक्त पदों का ब्योरा हर माह आगे प्रेषित किया जाता है और तैनाती को लेकर सरकार के स्तर का कार्य हैं।
विज्ञापन






शिक्षा और स्वास्थ्य सुदृढ़ करना प्राथमिकता : अनुराधा

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की सुदृढ़ीकरण करवाना प्राथमिकता है। केलांग में शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद वह प्रयासरत हैं। केलांग के साथ काजा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर प्रयास किया जा रहे हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें