फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इमरजेंसी में भी अब दो चिकित्सक देंगे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को उपचार करवाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सामान्य ओपीडी के अलावा इमरजेंसी ओपीडी (ट्रामा सेंटर) में भी आपातकालीन सेवाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन ने की है। दशहरा में भीड़ को देखतेे हुए स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी ओपीडी में रोजाना छह चिकित्सक सेवाएं देंगे। इनकी सेवाएं तीन शिफ्टों में ली जाएंगी। सुबह दो, शाम को दो और रात्रि स्वास्थ्य सेवा में दो चिकित्सक तैनात रहेंगे। एक समय में दो चिकित्सक इमरजेंसी में तैनात रहने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की इमरजेंसी ओपीडी में रविवार से दो चिकित्सकों ने एक साथ सेवाएं आरंभ कर दी हैं। अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों को स्वास्थ्य खंडों से बुलाया गया है। ये चिकित्सक आगामी सात दिन (13 से 19 अक्तूबर) तक अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में रोटेशन के तहत ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
हालांकि इमरजेंसी ओपीडी मेंं सामान्य दिनों में एक चिकित्सक ही तैनात रहता है, लेकिन दशहरा में दो चिकित्सक एक साथ ड्यूटी देंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर ने कहा कि दशहरा में मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी ओपीडी में दो-दो चिकित्सक सेवाएं देंगे। 13 से 19 अक्तूबर तक इन चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें