फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब पीजीडीसीए के लिए नहीं लगेगी शिमला, मंडी की दौड़

Sun, 20 Apr 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज। - फोटो : credit
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में शुरू होगी पीजीडीसीए की पढ़ाई, एसपीयू ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए 40 सीटों की व्यवस्था, चार जिलों के छात्र-छात्राओं को होगी सुविधा
30 सब्सिडाइज्ड और 10 सीटें होंगी नॉन सब्सिडाइज्ड, लाइब्रेरी में आएंगी अतिरिक्त पुस्तकें



रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिले के सबसे बड़े कॉलेज कुल्लू में अब पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) की पढ़ाई होगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
2025-26 के सत्र से विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए कुल्लू काॅलेज में 40 सीटें आवंटित की गई हैं। अब कुल्लू और लाहौल-स्पीति के साथ चार जिलों के विद्यार्थियों को पीजीडीसीए की पढ़ाई के लिए मंडी या शिमला नहीं जाना पड़ेगा। न ही उन्हें निजी संस्थानों में महंगी पढ़ाई करनी होगी। कुल्लू कॉलेज में पीजी कोर्स की सुविधा मिलेगी और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने 40 सीटों की व्यवस्था की है। इनमें 30 सीटें सब्सिडाइज्ड होंगी, जबकि 10 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड होंगी। इसके लिए कुल्लू कॉलेज के पुस्तकालय में अतिरिक्त पुस्तकें होंगी। संवाद
विज्ञापन


कंप्यूटर लैब और कुर्सियों की भी होगी व्यवस्था
विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब और कुर्सियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले कुल्लू कॉलेज में पीजीडीसीए का कोर्स शुरू होने से उन छात्र-छात्राओं को भी राहत मिली है, जो पैसे के अभाव से निजी संस्थानों या मंडी और शिमला जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते थे। छात्र जगदीश ठाकुर, पंकज ठाकुर, रोहित सिंह, टेक सिंह, प्रकाश चंद, मीनाक्षी ठाकुर, सोनिया और गीतांजलि ने कहा कि कुल्लू कॉलेज में पीजीडीसीए की पढ़ाई बहुत पहले से शुरू की जानी चाहिए थी। कहा कि कुल्लू काॅलेज में कुल्लू, लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी जिले के दरंग और सराज क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन


कुल्लू काॅलेज में इस सत्र से पीजीडीसीए की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए कुल्लू कॉलेज को 40 सीटें मिली हैं। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
- मनदीप शर्मा, प्राचार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें