फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएच-305 पर राहगीरों की राह आसान बनाएगा दो करोड़ का ब्रिज

Sun, 20 Apr 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के समय खरीदा बैली ब्रिज स्थापित करेगा पीडब्ल्यूडी का तकनीकी विंग
विज्ञापन

130 फीट लंबा होगा 83 टन का बैली ब्रिज, राहगीरों और सैलानियों को मिलेगी राहत
एनएच प्राधिकरण कर रहा सिविल वर्क, पूरा होते ही होगा ब्रिज स्थापित करने का कार्य
गौरी शंकर
कुल्लू। एनएच-305 के लिए आपदा के समय खरीदा दो करोड़ रुपये का बैली ब्रिज सहारा बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलौर के पास गिरे ब्रिज की जगह लोक निर्माण विभाग का तकनीकी विंग बैली ब्रिज स्थापित करेगा।
तकनीकी विंग आपदा के समय खरीदे ब्रिज का इस्तेमाल करेगा। विभाग के तकनीकी विंग ने वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान जिले में अलग-थलग पड़ीं घाटियों को आपस में जोड़ने के लिए बैली ब्रिज खरीदे थे। लिहाजा, दो साल बाद उनका खरीदा हुआ ब्रिज एनएच-305 में काम आएगा। इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सुगम सुविधा मिलेगी। इससे एनएच प्राधिकरण को भी राहत मिलेगी। हालांकि, मंगलौर पुल के गिरने के बाद अब फागू पुल में आई दरार ने एनएच की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन मंगलौर के पास ब्रिज लगाने के लिए एनएच को अब आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां 130 फीट लंबा बैली ब्रिज स्थापित किया जाएगा। इसका भार 83 टन होगा। इसके लगने से इस मार्ग में सफर करने वाले क्षेत्र के लोगों के साथ साथ पर्यटकों और यात्रियों को फायदा मिलेगा।

एनएच कर रहा है सिविल वर्क
इन दिनों एनएच प्राधिकरण मंगलौर में दोनों छोर पर क्यूरिंग का कार्य कर रहा है। यहां दोनों ओर ब्लॉक डाले जा रहे हैं। इनके ठीक से सेट होने के बाद तकनीकी विंग ब्रिज स्थापित करने का कार्य करेगा। पुल गिरने के बाद नदी होकर वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। यहां से वाहनों की आवाजाही चल रही है, लेकिन बरसात के मौसम में इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही आसान नहीं होगी। इसके लिए बैली ब्रिज लगना जरूरी है।
विज्ञापन


एनएच विभाग का सिविल वर्क पूरा होने के बाद ब्रिज लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आपदा के समय खरीदा गया दो करोड़ का बैली ब्रिज मंगलौर में लगाया जाएगा। - जीएल ठाकुर, अधिशासी अभियंता, तकनीकी विंग लोक निर्माण विभाग

मंगलौर में बैली ब्रिज लगाने का कार्य तकनीकी विंग के पास है। यहां जल्द ब्रिज लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।
- केएल सुमन, अधिशाषी अभियंता, एनएच रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें