फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना कर्फ्यू में सोमवार से ढील दी जा रही है। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खुलने वाली दुकानें अब सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुलेंगी। बाजार खोलने का समय बढ़ाने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में 50 फीसदी होटल खुलेंगे। यहां पर सैलानियों का स्वागत किया जाएगा। सरकार ने हिमाचल आने वाले पर्यटकों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। अब केवल पर्यटकों को पंजीकरण करवाना होगा। ऐसे में एक बार फिर पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां कर ली हैं। होटलियरों ने छुट्टी पर भेजे कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। रोहतांग दर्रे को भी पर्यटकों के लिए खोला गया है। इससे मनाली में पर्यटन कारोबार जल्द ही पटरी पर लौटेगा। जिले में 100 फीसदी सवारियों के साथ ऑटो व टैक्सियां भी दौड़ेंगी। इससे पहले यह वाहन आपातकाल में चल रहे थे। हालांकि बसें, टैक्सियां, ऑटो चलने और बाजार में ढील का समय बढ़ाने के बाद लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। कोरोना के मामले अभी कम हुए हैं। लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते फिर से संक्रमण बढ़ने की आशंका भी बढ़ रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि दुकानों का समय बढ़ने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस भी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील भी कर रही है। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें