फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली अस्पताल में अब दूरबीन से होंगे ऑपरेशन

Thu, 02 Jan 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
नए साल पर नागरिक अस्पताल मनाली में ही लेप्रोस्कोपी की सुविधा शुरू हो गई है, अस्पताल प्रबंधन ने
विज्ञापन
नए साल में मरीजों को मिली लेप्रोस्कोपी की सुविधा
विज्ञापन

लेप्रोस्कोपी के ऑपरेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। उपमंडल मनाली समेत लाहौल के लोगों को नववर्ष पर अब दूरबीन के ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल या दूर नहीं जाना पड़ेगा। नए साल पर नागरिक अस्पताल मनाली में ही लेप्रोस्कोपी की सुविधा शुरू हो गई है।
मनाली में लंबे समय से लेप्रोस्कोपी की जरूरत महसूस की जा रही थी। स्थानीय लोगों की भी यही मांग थी। अस्पताल के शल्य चिकित्सक डॉ. प्रीत के प्रयास और समाजसेवियों की मदद से वीरवार को यह सुविधा शुरू हुई। मरीजों के ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


वीरवार को अस्पताल प्रबंधन ने विधिवत पूजा-पाठ कर अपना कार्य शुरू किया। दूरबीन की सहायता से अब बिना किसी चीर-फाड़ के मरीजों की बीमारी निकली जाएगी। स्थानीय निवासी कमलेश, मोहन सिंह ने बताया कि जिन समाजसेवियों ने यह नेक कार्य किया है, वे लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए डा. प्रीत को बधाई दी। सहयोगी समाजसेवियों सहित एसएमओ डाॅ. अंचित और बीएमओ नग्गर डा. कर्ण का भी आभार जताया। बीएमओ नग्गर डाॅ. कर्ण ने कहा कि मनाली अस्पताल के सदस्यों ने समाजसेवी लोगों की मदद से लेप्रोस्कोपी मशीन की व्यवस्था की है। अब अस्पताल में दूरबीन के ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे। प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पताल की सेहत सेवाओं को बेहतर करना है।
विज्ञापन






ये हैं लेप्रोस्कोपी के फायदे

लेप्रोस्कोपी से कई तरह के ऑपरेशन बिना चीरे के किए जाते हैं। इनमें आंतों की सर्जरी, पित्ताशय की पथरी, हर्निया सर्जरी, एसोफ़ेजियल, एंटी-रिफ़्लक्स सर्जरी, गेस्ट्रिक बाईपास सर्जरी, ट्यूबल बंधाव और उत्क्रमण, अस्थानिक गर्भावस्था हटाना, एंडोमेट्रिओसिस सर्जरी आदि शामिल हैं। इस तरह के ऑपरेशन के बाद दर्द कम होता है। अस्पताल में रहने की अवधि कम होती है। मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं और जल्दी से काम या सामान्य गतिविधियों पर लौट सकते हैं। घाव तेजी से भरते हैं और निशान मुश्किल से दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें