फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भेदभाव नहीं होगा सहन : सुदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला राजपूत संघ कुल्लू के जिलाध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कहा कि सामान्य वर्ग को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट के नाम पर सरकार ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। सामान्य वर्ग के युवाओं और किशोरों को किसी तरह की सहायता और छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

स्कूलों में वर्दी के लिए मिलने वाले पैसों तक से महरूम कर दिया है। सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। अब भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे ही चलता रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। सुदर्शन पठानिया सोमवार को राजपूत संघ कुल्लू की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
शीतला माता मंदिर में आयोजित बैठक में संघ के चेयरमैन ज्ञानचंद चंबियाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में सामान्य वर्ग की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रस्ताव पारित किया कि अगर सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव को कम नहीं किया गया, तो सामान्य वर्ग चुनाव का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन

राजपूत संघ के जिलाध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कहा कि आरक्षण जाति आधारित नहीं होना चाहिए। इसे आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। इससे हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों तक मदद मिलेगी। इस दौरान हीरालाल, फतेचंद, रमेश बनियाल, गुरदियाल, अनूप राम, तीर्थ राम, मुरलू राम, श्याम चंद, भीम कटोच आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें