फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब निर्माण कामगारों का भी होगा निशुल्क उपचार

Mon, 06 Jan 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कामगार आयुष्मान योजना के लिए पात्र, बनेंगे कार्ड
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी, एकत्र किया जा रहा डाटा

राजीव नैय्यर
कुल्लू। निर्माण कामगारों का उपचार भी अब निशुल्क होगा। कामगार आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं। इनके आयुष्मान कार्ड बनेंगे। असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे निर्माण कामगारों को आयुष्मान योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्माण कामगारों को आयुष्मान योजना में जोड़ा जाएगा। इसके लिए कल्याण विभाग से पंजीकृत कामगारों की सूची ली जा रही है। कामगारों का संपूर्ण डाटा एकत्र किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें चयनित किया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले विभाग ने 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू किया है। प्रदेश में लगभग 21,000 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड विभिन्न जिलों में बनाए गए हैं। अब निर्माण कामगारों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे निर्माण कामगारों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभागीय तैयारी जारी है और कल्याण विभाग से भी पंजीकृत निर्माण कामगारों का डाटा प्राप्त किया जा रहा है, ताकि हर पात्र को योजना का फायदा मिल सके।
विज्ञापन


ऐसे जान सकते हैं पात्रता
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कौन पात्र है, इसकी जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर उपलब्ध है। वेबसाइट को खोलकर यहां पर दिए हुए Am I Eligible वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। इसके बाद अपनी कुछ जानकारी भरनी है और फिर ये जान सकते हैं कि आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें