फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब रात के आठ बजे तक एक्टिवेेट होंगे आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड

Thu, 24 Jul 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहले शाम 5:00 बजे के बाद एक्टिवेट नहीं हो रहे थे कार्ड
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने की व्यवस्था, उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड एक्टिवेशन में अब मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल में रात के 8:00 बजे तक कार्ड एक्टिवेशन हो सकेगी।
अमर उजाला ने क्षेत्रीय अस्पताल में 5:00 बजे के बाद आयुष्मान कार्ड एक्टिवेट नहीं होने का मामला प्रमुखता से उठाया था। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आते हुए अब आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड एक्टिवेशन के रात के 8:00 बजे तक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के इस निर्णय से क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाने आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल में रात्रि स्वास्थ्य सेवा के समय उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को आती है। उनके कार्ड दूसरे दिन एक्टिवेट हो रहे हैं। इस वजह से उपचार में देरी हो रही है। अस्पताल में तीन आयुष्मान मित्र तैनात हैं। रात्रि स्वास्थ्य सेवा में इनकी तैनाती न होने से तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। तीन घंटे का समय अतिरिक्त मिलने से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में अब रात 8:00 बजे तक आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड एक्टिवेट हो सकेंगे। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें