फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब परमिट लेकर राहनीनाला जा सकेंगे रोज 1200 वाहन

Mon, 12 May 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
40 फीट ऊंची बर्फ की दीवार का कर सकेंगे दीदार, डीसी ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा बहाल होने में लगेगा समय, दर्रा के टॉप पर पहुंची बीआरओ की टीम
एसडीएम ने पुलिस, बीआरओ के अधिकारियों के साथ किया था सड़क का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। मनाली-रोहतांग मार्ग राहनीनाला तक बहाल हो गया है। पर्यटक राहनीनाला में 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवार का दीदार कर सकेंगे। ऑनलाइन परमिट लेकर पर्यटकों को राहनीनाला तक जाने की अनुमति मिलेगी।
परमिट लेकर रोजाना 1200 वाहन जा सकेंगे। उपायुक्त तोरुल एस रविश ने बतौर जिला दंडाधिकारी सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की।
रोहतांग दर्रा बहाल होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। बीआरओ की टीम रोहतांग टॉप पर पहुंच गई है। पार्किंग से बर्फ हटाने और शौचालय आदि की व्यवस्था करना शेष है। फिलहाल, पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति नहीं है। वर्तमान में पर्यटकों को मढ़ी तक भेजा जाए रहा था। अब एनजीटी के नियमानुसार परमिट हासिल कर पर्यटक राहनीनाला तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने पुलिस और बीआरओ के अधिकारियों के साथ आठ मई को रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान राहनीनाला तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त पाया गया।
एसडीएम की रिपोर्ट के बाद जिला दंडाधिकारी ने पुलिस बैरियर को मढ़ी से शिफ्ट करने के आदेश जारी किए। उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत जारी आदेश में कहा है कि मनाली के एसडीएम ने बीआरओ और पुलिस के साथ मनाली से रोहतांग तक सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया था। पाया गया कि वाहनों की आवाजाही राहनीनाला तक सुरक्षित और सुचारू ढंग से की जा सकती है। राहनीनाला में मोबाइल शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। सैलानी रोहतांग दर्रे की तलहटी में स्थित राहनीनाला में बर्फ का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

राहनीनाला में गलेशियर आने से लगभग 40 फीट बर्फ की दीवार का पर्यटक दीदार कर सकेंगे। इससे मनाली के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि राहनीनाला जाने के लिए पर्यटकों को एसडीएम मनाली कार्यालय से ऑनलाइन परमिट लेना होगा। परमिट हासिल करने के बाद रोजाना 1200 वाहन राहनीनाला तक जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें