फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संपर्क सड़क का काम रोकने पर ठेकेदार को नोटिस

Thu, 02 Oct 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरिंग-चोखंग-नैनगार संपर्क मार्ग की हालत खस्ता होने से ग्रामीणों को हो रहीं परेशानियां
विज्ञापन

बोले, ऊबड़-खाबड़ सड़क से फल और सब्जियां ले जाने से कतरा रहे वाहन चालक
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मूरिंग-चोखंग-नैनगार संपर्क सड़क की दशा में सुधार न होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 9 करोड़ रुपये से इस सड़क को चकाचक किया जाना है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का कार्य बंद पड़ा है। वे इसकी हालात में सुधार न होते देख विभाग और ठेकेदार को कोसने लगे है। उधर, पीडब्ल्यूडी ने सड़क का काम रोकने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बताया कि मूरिंग जीरो पॉइंट से करीब चार-पांच किलोमीटर आगे जिस क्षेत्र में पहाड़ से होकर यह सड़क नैनगार तक जाती है, वहां तक मार्ग की हालात बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से होकर लोगों की सब्जियां और फल मंडियों तक पहुंचते हैं। सड़क की हालात देख चालक भी इससे आवाजाही करने से कतराने लगे हैं। ऊबड़-खाबड़, तंग सड़क और उड़ती धूल से चोखंग, छोगजिंग, गवाड़ी और नैनगार के लोग तो परेशान हैं ही, बल्कि नीलकंठ झील की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें हो रही हैं।

सड़क का काम रोकने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि दिसंबर तक इस सड़क को बेहतर किया जाएगा।
- पवन राणा, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें