फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से नहीं मिला शिक्षकों को वेतन

Thu, 14 Jan 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह सालों से सूबे में कंप्यूटर शिक्षक स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। अचरज यह है कि इतने लंबे समय से सरकार ने रेगुलर करने की पॉलिसी का खाका तक तैयार नहीं किया। इन कंप्यूटर शिक्षकों को अभी तक सरकारों ने आश्वासन के सिवा कुछ नहीं दिया है। पॉलिसी बनाने के नाम पर हर बार सिर्फ  आश्वासनों का पुलिंदा ही थमाया गया। कंप्यूटर शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में 15 फीसदी तनख्वाह में बढ़ोतरी और छह महीने कंपनी के साथ करार का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


विडंबना यह है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी यह फैसला लागू नहीं कर रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष रोशन मेहता का कहना है कि 43 दिन कंप्यूटर अध्यापक हड़ताल पर थे। हड़ताल को खत्म करने के बाद सरकार ने भरोसा दिया था कि छह महीने के भीतर पॉलिसी बनाए जाएगी। इसके अलावा तनख्वाह में 15 फीसदी बढ़ोतरी किए जाने की बात कही थी। लेकिन, अभी तक मामला सिरे नहीं चढ़ पाया है। यही नहीं, पांच माह से कंप्यूटर अध्यापकों को मासिक वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।

 ऐसे में इन अध्यापकों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। अगर जल्द वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो इन अध्यापकों और अधिक परेशानियां झेलने को मजबूर होना पड़ेगा। सूबे में 1461 कंप्यूटर अध्यापक बढ़ी हुई तनख्वाह, पॉलिसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेताया है कि जल्द पॉलिसी और बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया तो आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें