खराब मौसम के चलते सैलानियों को प्रशासन ने गुलाबा से आगे नहीं जाने दिया
गया। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि खराब मौसम के चलते सोमवार को
सैलानियों को गुलाबा से आगे नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया हालांकि
मढ़ी जाने के लिए आनलाइन परमिट जारी कर दिए गए थे, लेकिन सोमवार को खराब
मौसम के चलते मढ़ी नहीं जाने दया गया। सुबह से मनाली की ऊंची चोटियों पर
हिमपात होता रहा, जिसको देखते हुए सैलानियों को गुलाबा से आगे नहीं जाने
दिया गया।