फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में दवाइयां खत्म

Sat, 13 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
डिमांड के बावजूद सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नहीं पहुंच रही है। ऐसे में लोग निजी दुकानों से दवाइयां लेने को मजबूर है। यह हालत केवल कुल्लू अस्पताल की नहीं है बल्कि जिला के सरकारी अस्पतालों सैंज पीएचसी, जरी पीएचसी, नग्गर पीचसी, बंजार अस्पताल सहित अन्य सभी अस्पतालों में दवाइयां खत्म है। यहां पर मरीजों को सरकारी दवाइयां नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 56 दवाइयों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त देने का ऐलान किया है, लेकिन अभी तक यह दवाइयां अस्पतालों में लोगों को नहीं मिल रही है। इस कारण जिला के गरीब परिवारों के लोग निजी स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने को मजबूर हैं। हालांकि कुछ दवाइयां सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही है, लेकिन अधिकतर दवाइयां मरीजों को बाहर से ही लेनी पड़ती है।

शहरवासी अभिषेक कुमार, देविंद्र शर्मा और राजेश सूद ने कहा कि अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिलने के कारण गरीबों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। डॉक्टर ऐसी दवाइयां पर्ची पर लिखकर देेते हैं जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती है। उन्होंने मांग की है कि सरकारी अस्पतालों में सरकारी दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन


उधर, इस मामले को लेकर सीएमओ कुल्लू वाईडी शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली 56 दवाइयों का ऑर्डर भेजा गया है। महीने के आखिर तक सरकारी अस्पतालों में यह दवाइयां पहुंच जाएगी। उसके बाद यह सभी दवाइयां मरीजों को मुफ्त में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें